40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान

आगामी डिग्गी कल्याण महाराज लक्खी पदयात्रा, कांवड़ यात्रा एवं त्यौहारों के मध्यनजर सीएलजी बैठक आयोजित, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई

अफवाह, भड़काऊ गतिविधि व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी - एसपी रोशन मीना

टोंक । (ब्यूरो चीफ प्रिया गौत्तम) पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के नेतृत्व में आगामी श्री कल्याणजी महाराज डिग्गी की लक्खी पदयात्रा, कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना डिग्गी पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीना, एएसपी मालपुरा पुष्पेन्द्र सिंह सोलंकी , सीओ मालपुरा आशीष कुमार प्रजापत तथा थानाधिकारी डिग्गी गोपाल चौधरी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सीएलजी सदस्य, युवा सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी, श्री कल्याणजी मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य, व्यापार मण्डल प्रतिनिधि, सरपंचगण तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य एवं मौजिज नागरिकों ने भी सहभागिता की।

बैठक में आगामी दिनांक 18 अगस्त 2026 से 22 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध श्री कल्याणजी महाराज डिग्गी की लक्खी पदयात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधा, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन सहायता, चिकित्सा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।

अधिकारियों द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए तथा सभी से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया गया ।

बैठक के दौरान आगामी त्यौहारों एवं कांवड़ यात्रा को आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ गतिविधि अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी । सभी नागरिकों से सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक सूचना को साझा नहीं करने तथा संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।

इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा संचालित महिला एवं बाल सुरक्षा अभियान, साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन एवं आपत्तिजनक पोस्ट के दुष्परिणाम, नशा मुक्ति एवं नशे के विरुद्ध जनजागरूकता, यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा, संगठित अपराधों की रोकथाम तथा अवैध रूप से निवास कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों के संबंध में सतर्कता बरतने के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button