निवाई सदर थाना पुलिस ने 5000 रुपये का ईनामी टॉप टेन वांटेड अक्षय उर्फ गोलू मीणा को किया गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ प्रिया गौतम

टोंक । पुलिस अधीक्षक रोशन मीना द्वारा दिये गये आदेशानुसार व एएसपी रतनलाल भार्गव टोंक व सीओ निवाई रवि प्रकाश शर्मा के निकटतम पर्यवेक्षण मे जिले में वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना निवाई सदर को महत्वपुर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना निवाई सदर एसएचओ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम में सउनि सांवरमल , महिला हैड कांस्टेबल लक्ष्मी , कॉस्टेबल आशाराम , कॉस्टेबल अनिल कुमार , कॉस्टेबल कालूराम , कॉस्टेबल विनोद कुमार , कॉस्टेबल शंकरलाल , कॉस्टेबल दिनेश कुमार ने कार्यवाही करते हुये थाना निवाई सदर एवं अन्य थानो पर वांछित चल रहे रु 5000 के ईनामी टॉप टेन अभियुक्त अक्षय उर्फ गोलु मीणा पुत्र जोगेन्द्र मीणा जाति मीणा (21) निवासी बन्दा वाली ढाणी थुणीधिराजपुरा थाना झापदा जिला दौसा राज० को दिनांक 16 जुलाई को पीछा कर गिरफ्तार किया गया ।
एसएचओ निवाई सदर राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा सतर्कता एवं योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करते हुये अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है तथा अन्य तथ्यो की गहनता से जांच की जा रही है। कार्रवाई में विशेष भूमिकाः कॉस्टेबल शंकरलाल की आशुचना सकलन व मुलजिम को गिरफ्तार करने में विशेष भूमिका रही।



