40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थान

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) राजस्थान से भरतपुर जिला प्रभारी पद पर चंद्रप्रकाश (शेरू) नियुक्त

ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल

भरतपुर।  परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम साहब की विचारधारा “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” को आगे बढ़ाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अनिल घेनवाल के निर्देशानुसार चंद्रप्रकाश (शेरू) को भरतपुर जिला प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनिल घेनवाल ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि चंद्रप्रकाश (शेरू) को सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने चंद्रप्रकाश (शेरू) को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button