40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थानरूपबास

जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के तहसील अध्यक्ष बने राजेश कुमार

संपादक@लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल

भरतपुर।रूपवास: उपखण्ड क्षेत्र के भरतपुर मार्ग स्थित पूठिया नगला के चौधरी मैरिज होम में अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा शाखा सभा रूपवास के चुनाव में राजेश कुमार को निर्विरोध रूपवास तहसील का अध्यक्ष चुना गया। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के तहसील अध्यक्ष के चुनाव को जिला अध्यक्ष लोकेश कुमार, जिला चुनाव प्रभारी रमेश चंद, जिला महामंत्री ओमप्रकाश, जिला प्रवक्ता घूरीसिंह, संगठन मंत्री जगदीश की मौजूदगी में रूपवास तहसील अध्यक्ष पद हेतू दो नामांकन पप्पू राम व राजेश कुमार ने दाखिल किए। समाज बंधुओं की समझाइश पर पप्पू राम ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जिस पर एक ही नामांकन होने से राजेश कुमार को निर्विरोध रूपवास तहसील अध्यक्ष चुना लिया गया। मौजूद सभी ने नव निर्वाचित तहसील अध्यक्ष राजेश का साफा बांध व माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया। साथ ही जिला सभा के पदाधिकारियों द्बारा निर्वाचन का प्रमाण पत्र दिया गया।

इस अवसर पर प्रभूदयाल, जगदीश, भगवान सिंह, मुकेश चंद, उमेश चंद, भीकम सिंह, भूरा, ओमप्रकाश, सतीश चंद, हाकिम सिंह, श्रीकांत गौतम, राकेश, हुकुम चंद, रविकुमार, हरिराम, लोकेश, मयंक, टिंकू, मुकेश आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button