40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थानरूपबास

नेशनल हाईवे 123 पर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत

ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल

भरतपुर।रूपबास: उपखण्ड के गहनौलीमोड़ क्षेत्र में स्थित नेशनल हाईवे 123 पर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। उक्त सड़क दुर्घटना खानवा के पास उस समय घटित हुई जब आगे चल रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक (HR38 A D7777) के पीछे एक अनियंत्रित बाइक (UP80 GN 8323) जा घुसी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई थी और उसकी मोटरसाइकिल ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गई थी।

प्राप्त जानकारी अनुसार घटना की सूचना मिलते ही गहनौली थाना पुलिस द्वारा तुरंत मौके पर पहुंचकर ट्रक के नीचे फंसे हुए बाइक सवार युवक के शव को कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक से बाहर निकाला गया था। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर रूपवास के अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है हालांकि मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है और मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू करदी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button