राजस्थान जिला टोंक के निवाई उपखंड क्षेत्र की ग्राम डांगरथल में शनिवार 6 जून को खेत में कृषि कार्य करते वक्त करंट लगने से बुजुर्ग दंपति की मौके पर ही दर्दनाक मौत । म्रतक नानग राम शर्मा उम्र 55 साल निवासी डागरथल अपनी पत्नी राम रक्खी के साथ अपने खेत में काम कर रहा था उसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गया और तड़पने लगा । पति को तड़पता देख पत्नी राम रक्खी उम्र 50 साल पति बचाने आई लेकिन वो खुद भी करंट की चपेट में आ गईं और दोनों ने तड़प तड़प कर मौके दम तोड दिया । सूचना पर परिजनों ने खेत पर जाकर देखे तो दोनों के शव अचेत अवस्था में पड़े मिले, जिसे देखकर कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना निवाई एसएचओ घासीराम मीना पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुँचकर दोनों शवों को उप जिला अस्पताल निवाई मोर्चरी में रखवाया।




