लायंस क्लब भरतपुर रॉयल्स ने सेवा सप्ताह गतिविधि मे बच्चों को दी लाइफ सपोर्ट ट्रैनिंग

पुलिस दर्पण राजस्थान/ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल
भरतपुर/राजस्थान
लायंस क्लब इंटरनेशन की गतिविधियों के तहत लायंस क्लब भरतपुर रॉयल्स ने आज सेवा सप्ताह के द्वितीय दिन क्लब द्वारा “BLS/CPR (बेसिक लाइफ सपोर्ट) ट्रेनिंग कार्यक्रम शहर के मध्य स्थित SBK SCHOOL (श्री वृषभानु कुमारी सीनियर सेकंडरी स्कूल मे आयोजित किया। जिसमे बड़ी संख्या मे एस बी के स्कूल विंग बी के बच्चों ने भाग लिया।
क्लब अध्यक्ष रमेश चंद वर्मा ने बच्चो को इस ट्रैनिंग के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आधुनिक भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवन शैली मे हृदयघात व अनेक दुर्घटनाये हो रही है। जिसमे तत्काल मदद उस व्यक्ति के जीवन को बचाने मे अहं भूमिका अदा कर् सकती है।
उक्त कार्यक्रम मे स्कूल के बच्चों को ट्रेनिंग देने के लिए गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल से विशेषज्ञ व ट्रेनर शैंकी डागुर व राजीव शुक्ला आये। शैंकी डागुर ने बड़े ही सरल ढंग से बच्चोँ को डमी के माध्यम से सी पी आर देना व जरूरत पर मदद करने के तरीके को बताया।
क्लब की चार्टर प्रेजिडेंट ने भी बच्चों को बहुत सारी उपयोगी जानकारी दी। कार्यक्रम् उपरांत कार्यक्रम संयोजक लायन संजय चौधरी, बृजमोहन गुप्ता, जीतेन्द्र भारद्वाज, चंद्रभान गुप्ता, राहुल सिंह, कविता वर्मा व कविता राणा ने मेदांता से आये लोगों का स्वागत् किया।
संस्था की तरफ से संस्था प्रधान राकेश कुमार व प्रोग्राम समन्वयक सुरेंद्र मदेरणा व् उपस्थित स्टॉफ से साफा व माला पहनाकर लायंस क्लब के साथियो का स्वागत किया व आभार व्यक्त किया। साथ ही ऐसे ज्ञानवर्धक आयोजनों की सार्थकता बताई।
कार्यक्रम समापन पर कार्यक्रम संयोजक संजय चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया




