ब्रेकिंग न्यूज़भरतपुरराजस्थानरूपबाससामाजिक
गर्मी में राहत: रुपबास रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को शर्बत पिलाकर मानवता की मिसाल बनीं ‘अपना घर सेवा समिति’
भरतपुर।रुपबास( विष्णु धाकड़) : कस्बे क्षेत्र के रेलवे स्टेशन से गुजरने वाले यात्रियों को ठंडा शर्बत पिलाकर 'अपना घर सेवा समिति' रुपबास की महिला एवं पुरुष इकाई ने मानव सेवा का संदेश दिया। समिति के कार्यकर्ताओं ने स्टेशन परिसर में स्टॉल लगाकर आने-जाने वाले यात्रियों, बुजुर्गों और बच्चों को शर्बत वितरित किया। तेज धूप और लू के बीच ठंडे शर्बत ने यात्रियों को बड़ी राहत दी। कार्यक्रम में समिति की महिला इकाई की सदस्य साड़ी में नजर आईं और पुरुष सदस्य भी सेवा कार्य में जुटे रहे। बैनर पर 'अपना घर सेवा समिति रुपबास (पुरुष एवं महिला इकाई)' लिखा हुआ था। सेवा समिति के इस कार्य की यात्रियों ने सराहना की और कहा कि गर्मी में इस तरह की सेवा से यात्रियों को बड़ी राहत मिलती है।




