डीगब्रेकिंग न्यूज़राजनैतिकराजस्थानसामाजिक

आगजनी पीड़ित परिवार से मिली विधायक नौक्षम चौधरी, 1 लाख रुपये की नगद दी आर्थिक सहायता

डीग।कामवन (राकिब ख़ान):विधायक नौक्षम चौधरी ने कामवन में आगजनी की दर्दनाक घटना से प्रभावित परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक ने पीड़ित परिवार को नगद 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की तथा घटना में जान गंवाने वाले बालिका अक्षरा और बालक लक्ष्य गुर्जर की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक नौक्षम चौधरी ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। उन्होंने परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने घायलों के बेहतर उपचार को लेकर चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश भी दिए और कहा कि इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान क्षेत्र के लोग और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button