ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़भरतपुरराजस्थान

आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर घटित हुए भीषण सड़क हादसे में कैंटरा का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया

चालक केबिन के मलबे में फंस गया,रोड सेफ्टी टीम ने कड़ी मशक्कत से केबिन को काटकर घायल ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला

भरतपुर। जिले के हलेना क्षेत्र में आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर घटित हुए भीषण सड़क हादसे में पौधों को पानी दे रहे टैंकर को जयपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैंटरा ने पीछे से जोरदार टक्कर मारदी। दोनों के बीच हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया और उसका चालक केबिन के मलबे में ही फंस गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार नेशनल हाईवे कर्मचारी ने बताया कि छोकरवाड़ा से टोल की तरफ टैंकर लेकर आ रहे थे और हाईवे के डिवाइडर पर लगे पौधों को पानी दे रहे थे कि तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना के तुरंत बाद रोड सेफ्टी टीम को सूचना दी गई तथा मौके पर पहुंची टीम ने करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत से केबिन को काटकर घायल ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी अनुसार घायल चालक की पहचान लखनपुर निवासी लखन सिंह के रूप में हुई है, जो कैंटर में सर्फ (वाशिंग पाउडर) भरकर जयपुर से भरतपुर की ओर जा रहा था। उक्त हादसे में लखन सिंह के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी हलैना अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा वहां गाड़ी चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button