भरतपुरराजस्थानरूपबास

पंचायतीराज मंत्रायलिक कर्मचारियों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

भरतपुर।रूपवास: कस्बे के पंचायतीराज संस्थाओं के मंत्रायलिक कर्मचारियों ने ब्लॉक अध्यक्ष धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री, पंचायतीराज विभाग, मुख्य सचिव, शासन सचिव एवं आयुक्त महोदय पंचायतीराज को आठ सूत्री मांग पत्र एवं आंदोलन की रूपरेखा से संबंधित ज्ञापन दिया। जिसमें ग्राम पंचायत में कार्यरत कनि. सहायक का स्पष्ट जॉब चार्ट, उत्तराखण्ड पैटर्न अनुसार पदनाम परिवर्तन, कैडर पुर्नगठन, अन्तरजिला स्थानान्तरण, ग्रेड-पै 3600 किये जाने सहित विभिन्न भत्तों की मांग शामिल है। इस अवसर पर रामवीर सिंह, विजय कुमार बंसल, रोहिताश, जगराम मीना, सुरेन्द्र सिंह, कृष्ण कुमार, पवन कुमार गुप्ता, अमित कुमार शर्मा, दिनेश कुमार, कुलकांन्त मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button