40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थानरूपबास

आजादी के बाद भी श्मशान घाट से वंचित नगला सूपा गांव, बंध की पार पर अंतिम संस्कार करने को मजबूर ग्रामीण

रूपवास (भरतपुर)। रूपवास उपखंड की ग्राम पंचायत दौरदा के गांव नगला सूपा में श्मशान घाट की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए जगह तलाशनी पड़ती है। मजबूरी में ग्रामीण बंध की पार या अपनी निजी जमीन पर दाह-संस्कार करते हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में श्मशान घाट बनवाने की मांग कई बार शासन-प्रशासन के समक्ष उठाई जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। बरसात के मौसम में कीचड़ और पानी भरने से अंतिम संस्कार करना और भी मुश्किल हो जाता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

गांववासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पक्का श्मशान घाट बनवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अंतिम संस्कार जैसी बुनियादी आवश्यकता के लिए भी परेशानी उठाना पड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है। अब देखना होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या पर कब तक ध्यान देता है।

ग्रामीणों की मांग: नगला सूपा गांव में जल्द से जल्द श्मशान घाट का निर्माण कराया जाए, ताकि दिवंगतों का अंतिम संस्कार सम्मानजनक तरीके से हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button