40 खबरें फटाफटबयानाभरतपुरराजस्थान

उपखंड अधिकारी अल्का श्रीवास्तव ने बयाना उपजिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

पुलिस दर्पण राजस्थान/ ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल/ बयाना,भरतपुर/ राजस्थान

बयाना के उपजिला अस्पताल में आज उपखंड अधिकारी अल्का श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। बयाना उपखंड अधिकारी अल्का श्रीवास्तव अचानक उपजिला अस्पताल पहुंचीं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एसडीएम ने महिला वार्ड, ओपीडी, आईपीडी, एसएनसीयू और जनरल वार्ड सहित विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही मरीजों से अस्पताल की ओर से उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में भी फीडबैक लिया।

अल्का श्रीवास्तव, एसडीएम बयाना ने बताया “औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल में व्यवस्थाएं सामान्य पाई गईं। कुछ छोटी-मोटी कमियां सामने आई हैं, जिन्हें अस्पताल प्रभारी को अवगत करा दिया गया है।

एसडीएम ने अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र शर्मा, पटवार संघ अध्यक्ष पटवारी रोहित जांगिड़ उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ. जोगेंद्र सिंह गुर्जर, डॉ. साहब सिंह मीणा सहित अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।

फिलहाल एसडीएम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को सामान्य बताया है और सामने आई छोटी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button