टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में जिले में ताबड़तोड़ कार्रवाईया , पुलिस अधीक्षक रोशन मीना की सख्ती से अपराधी भयभीत
ब्यूरो चीफ प्रिया गौतम

टोंक । पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशानुसार एएसपी टोंक मुख्यालय रतन लाल भार्गव , सीओ टोंक मृत्युन्जय मिश्रा के सुपरविजन में एसएचओ मेहंदवास रामसिह यादव सीआई व डीएसटी टीम प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस थाना मेहन्दवास की विशेष टीम व जिला डीएसटी टीम द्वारा सयुक्त कार्यवाही करते हुए सोनवा पेट्रोल पम्प के पास एक वाहन पीकअप को संदेह के आधार पर रूकवाकर तलाशी ली तो वाहन में उर्वरक युरिया के कटटे मिले। वाहन चालक नन्दसिंह नरूका पुत्र रामसिंह नरूका निवासी दाखिया थाना मेहन्दवास व मोनू पुत्र रामलाल बैरागी निवासी दाखिया से उर्वरक यूरिया की बिल्टी मांगी तो दोनो ने कोई कागज नही होना बताया। जिस पर अवैध युरिया के 80 कटटे व वाहन पीकअप को जप्त कर मुल्जिम नन्दसिंह नरूका व मोनू बैरागी निवासी दाखिया को गिरफतार किया गया।
दूसरी कार्रवाई पुलिस थाना सोपः- एसपी रोशन मीना टोंक के निर्देशन में एसएचओ रामसिंह के नेतृत्व में पुलिस थाना सोप की गठित टीम द्वारा गैर इरातन हत्या के प्रयास के प्रकरण में 02 वर्ष से फरार 5000-5000 हजार रुपये के ईनामी वाछिंत 03 गिरफ्तार आरोपी :- 1. लोकेश मीना पुत्र रामकिश मीना जाति मीना (25) निवासी जमूलीखेड़ा पुलिस थाना कुण्डेरा जिला सा.मा. 2. अमृतलाल मीना पुत्र दीपक लाल मीना जाति मीना (25)निवासी जमूलाखेड़ा पुलिस थाना कुण्डेरा जिला सा.मा. । 3. सुमरतलाल मीणा पुत्र अमरसिंह जाति मीणा (26) निवासी छोरोदा पुलिस थाना कुण्डेरा जिला स.मा. को किया गिरफ्तार वारदात मे प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल जब्त ।
तीसरी कार्रवाई पुलिस थाना कोतवाली:- एसपी रोशन मीना के निर्देशन में कोतवाल भवरलाल वैष्णव के नेतृत्व में थाना कोतवाली से गठित टीम द्वारा सिविल लाईन स्थित न्यायिक अधिकारी के सरकारी आवास मे हुई चोरी मे वाछिंत 2 आरोपी 1. साहिल उर्फ दाई माई पुत्र अजीज पठान जाति मुसलमान (19) निवासी फकीरों का मोहल्ला गढा पहाडिया टोंक थाना कोतवाली टोंक । 2. फुरकान पुत्र मोहम्मद उस्मान पठान जाति मुसलमान (23) निवासी मोहम्मद खां का पूल/चतरा खटीक का नाला टोंक थाना कोतवाली टोंक गिरफ्तार व एक बाल अपचारी निरुद्ध किया गया तथा आरोपीयो के कब्जेे से चुराये गये आभुषण बरामद कर घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल को किया जब्त ।
चौथी कार्रवाई डीएसटी टीम व थाना सदर टोंक:- एसपी रोशन मीना के निर्देशन में साइबर अपराध के विरूद्ध टोंक पुलिस द्वारा लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही जारी, डीएसटी टीम व थाना सदर टोंक द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये फर्जी टेलीग्राम चेनल बनाकर ट्रेड एप/गेम एप द्वारा न्यू ज्यॉनिंग के नाम से अलग अलग लोगों को मोटा मुनाफा दिलवाने का लालच देने वाला साइबर ठग आशीष उर्फ लक्की मीणा पुत्र कमलेश जाति मीणा (22) निवासी सुर्यातालपुरा थाना मेहन्दवास हाल मकान नम्बर 95 कृष्णा कॉलोनी पीलीतलाई थाना सदर टोंक जिला टोंक को गिरफतार किया गया , आरोपी के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर 05 शिकायतें दर्ज, लाखों रुपए का लेनदेन, आरोपी के कब्जे से 02 मोबाईल फोन, एटीएम, बैंक पासबुक, एक चैक बुक व एक स्कूटी बरामद कर जब्त की गई ।
पांचवी कार्रवाई पुलिस थाना निवाई सदरः- एसपी रोशन मीना टोेंक के निर्देशन में एसएचओ निवाई सदर राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अवैध जुआ-सट्टा के विरूद्ध टोंक पुलिस द्वारा लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही जारी, थाना निवाई सदर द्वारा कार्यवाही करते हुये रुपये पेसे दाव पर लगाकर जुआ सटटा खेलते आरोपी 1. रामरतन पुत्र रामेश्वर जाति मीणा (35) निवासी बाढ दामोदरपूरा थाना निवाई सदर जिला टोक । 2. रामकिशन पुत्र कानाराम जाति मीणा (42)निवासी तलाई वाली ढाणी मुडिया थाना निवाई सदर टोंक । 3. कानाराम पुत्र नानगराम जाति मीणा (42)निवासी केठ्या की ढाणी मुडिया थाना निवाई सदर टोंक को किया गिरफ्तार तथा आरोपीयो के कब्जे से 6350/-रूपये जुआ राशि, 52 ताश पत्तियॉ जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।
छठी कार्रवाई पुलिस थाना मेहन्दवास:- एसपी रोशन मीना के निर्देशन में अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध टोंक पुलिस द्वारा लगातार ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुये थाना एसएचओ मेहंदवास रामसिंह यादव सीआई के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दौराने गष्त ग्राम खरोडा़ से अवैध बजरी परिवहन करने पर एक ट्रक मय अवैध बजरी जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया ।




