40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थानरुदावल
चंद्रशेखर ठेकेदार की दुकान का हुआ उद्घाटन, जिला अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल

रुदावल (भरतपुर)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) भरतपुर राजस्थान के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद चंद्रशेखर ने चंद्रशेखर ठेकेदार की दुकान का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने दुकान संचालक को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर ने तथागत बुद्ध से प्रार्थना करते हुए दुकान के अच्छे संचालन एवं निरंतर उन्नति की कामना की। उन्होंने कहा कि मेहनत और ईमानदारी के साथ किया गया व्यवसाय निश्चित रूप से सफलता की ओर ले जाता है।
उद्घाटन समारोह के दौरान आजाद समाज पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने चंद्रशेखर ठेकेदार को नई दुकान की शुरुआत पर बधाई दी और उनके सफल व्यापार की शुभकामनाएं दीं।




