40 खबरें फटाफटबयानाभरतपुरराजस्थान

बयाना:क्रेशर की दहशत में अगावली, श्मशान के रास्ते पर सवाल

पुलिस दर्पण राजस्थान

बयाना (भरतपुर) : उपखंड क्षेत्र के अगावली गांव में क्रेशर संचालन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि श्मशान घाट जाने वाले रास्ते पर गेट लगा होने के कारण अंतिम संस्कार के लिए भी लोगों को रास्ता खुलने का इंतजार करना पड़ता है।

ग्रामीणों के अनुसार, तीन दिन पहले राधा कृष्ण के अंतिम संस्कार के दौरान भी करीब एक घंटे तक रास्ता खुलने का इंतजार करना पड़ा। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि क्रेशर संचालन के दौरान होने वाले कंपन से आसपास के मकानों में दरारें आने की समस्या सामने आ रही है।

वहीं, मामले की कवरेज करने पहुंची मीडिया टीम के साथ कथित तौर पर अभद्रता और धमकी दिए जाने का मामला भी सामने आया है। इससे ग्रामीणों और मीडिया कर्मियों में नाराजगी है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, श्मशान घाट के रास्ते को सुचारू रखने तथा ग्रामीणों और मीडिया कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही क्रेशर संचालन से होने वाले संभावित नुकसान की जांच कराने की भी मांग उठाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button