40 खबरें फटाफटपालीराजस्थान

बच्चा NICU में मां बरामदे में सोने को मजबूर

ब्यूरो चीफ मदन लाल

पाली। बच्चा NICU में मां बरामदे में सोने को मजबूर बोली-हाॅस्पिटल में पर्याप्त बेड नहीं प्रसूताओं पर संक्रमण का खतरा पाली के बांगड़ हाॅस्पिटल में प्रसूताओं के लिए बेड की भारी कमी है नाॅर्मल डिलेवरी होने पर प्रसूता को छूटी देदी जाती है एसे बच्चा अगर NICU में होतो मां बरामदे में सोना पड़ता है सोमवार को ऐसी 7 माएं बरामदे में सोते हुए मिली बरामदे में सोने पर उन पर संक्रमण का खतरा मडराता है।

केस 1 प्रसुता की कोई नहीं सुनता पाली के खोड़ गांव की रहने वाली इंद्रा पत्नी मुकेश ने बताया-शनिवार सुबह 10 बजे छुटी दे दी बच्चा जन्म के बाद कमजोर था इसलिए उसे एनआईसीयू में भर्ती कर लिया जबकि बच्चे के जन्म के 24 घंटे छुट्टी दे दी बच्चे के लिए वार्ड के बाहर ही सोना पड़ा बेड के लिए मेंने कहा था कि मेरा बच्चा भर्ती है में कहां जाऊं लेकिन किसी ने मेरी बात नहीं सुनी केस 2 बेड मांगा लेकिन नहीं मिला सोजत सिटी की रहने वाली कालकी देवी ने बताया 29 जुलाई को डिलेवरी हुई थी बच्चा एनआईसीयू वार्ड में भर्ती है में हाॅस्पिटल में ही रुकी हूं नाॅर्मल डिलेवरी होने के बाद मुझे छुट्टी मिल गई बच्चे को छोड़कर घर केसे जा सकती हूं प्रभावी कदम नहीं उठा रहा हाॅस्पिटल प्रबंधन सब कुछ जानते हुए हाॅस्पिटल प्रबंधन प्रसूताओं को बेड उपलब्ध करवाने को लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है कार्यवाहक अधीक्षक आरके विश्नोई ने बताया अधिकतर वार्ड फुल रहते है जहां प्रसुताओं को बेड देते हैं ऐसे में प्रसूताएं इतना दूर जाना नहीं चाहती और बरामदे में ही सो जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button