40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान

जिला टोंक मुख्यालय पर 300 से अधिक युवाओं ने प्रधानमंत्री द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के शुभारंभ का साक्षात प्रसारण देखा

ब्यूरो चीफ प्रिया गौतम

टोंक । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में माय भारत टोंक द्वारा रविवार 2 अगस्त को आयोजित ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशभर के युवाओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने युवाओं से नशे की लत से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त होना अत्यंत आवश्यक है।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने समाज के सभी वर्गों, राज्य सरकारों, धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, विश्वविद्यालयों, विद्यालयों तथा अभिभावकों से युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोकने के लिए ठोस एवं समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब पूरा समाज मिलकर इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम से जुड़े देशभर के एक करोड़ से अधिक माय भारत स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें इस जन-जागरूकता अभियान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

जिला टोंक में यह कार्यक्रम माय भारत टोंक की जिला युवा अधिकारी संतोष चौहान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान मुख्य अतिथि रहे, कार्यक्रम के अन्य मेहमान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के ब्लाक सामजिक सुरक्षा अधिकारी गजेन्द्र कुमावत, भारतीय जनता पार्टी से शैलेन्द्र , चरण सिंह , शम्भू शर्मा , लेखराज एवं पंकज पहाड़िया साथ ही सरकारी नर्सिंग कोलेज टोंक से राजेद्र झाखड, कन्या महाविधालय टोंक से मैडम ज्योति, राशिद जी इत्यादि रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों एवं माय भारत स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन का सामूहिक श्रवण किया। कार्य्रकम का मंच संचालन माय भारत केंद्र टोंक के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक रोहिल कुमार कट्टा द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा सभी युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने एवं अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने युवाओं से खेल, शिक्षा, सामाजिक सेवा एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़कर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का भी आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button