40 खबरें फटाफटजयपुरटोंकराजस्थान

डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा के निर्देशन में मुहाना पुलिस ने आठ करोड तीस लाख रूपये के कपडे की धोखाधड़ी का आरोपी मतोडा जोधपुर निवासी पवन चाण्डक गिरफ्तार

मुहाना थाना पुलिस द्वारा गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियो की तलाश जारी 

आरोपी पवन चाण्डक कई व्यापारियो के साथ धोखाधडी व कई बैंको से फर्म पर लोन लेकर दुबई फरार हो गया था जिसके भारत आते ही गिरफ्तार किया 

जयपुर/टोंक । ( ब्यूरो चीफ प्रिया गौत्तम ) पुलिस उपायुक्त दक्षिण आयुक्तालय जयपुर डीसीपी राजर्षि राज वर्मा ने बताया की उच्चाधिकारीयो के आदेशानुसार चल रहे विशेष अभियान में जिले में धोखाधड़ी से सम्बन्धित मामलो में तथा चोरी की वारदातो की धरपकड व वारदतों के खुलासे तथा वांछित अपराधियों व ईनामी अपराधियो की धरपकड तथा नशे के खिलाफ चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपराधियों के विरुद्ध त्वरित व कठोर कार्यवाही करने के लिये अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित कुमार शर्मा के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त वृत मानसरोवर हेमेन्द्र शर्मा के निकट सुपरविजन में एसएचओ मुहाना थाना जयपुर दक्षिण मुकेश कुमार खारडिया सीआई के नेतृत्व में थाना मुहाना की स्पेशल टीम का गठन किया गया।

गठित टीम एसएचओ मुहाना मुकेश कुमार खारड़िया , एसआई नरेन्द्र सिंह , हैड कांस्टेबल कानसिंह , हैड कांस्टेबल भंवरलाल ,कॉस्टेबल ओमप्रकाश डोबर , कॉस्टेबल दामोदर , तकनिकी शाखा जिला जयपुर साउथ के हैड कांस्टेबल लोकेश , तकनिकी शाखा जिला जयपुर दक्षिण के हैड कांस्टेबल रामसिंह द्वारा कार्यवाही करते हुये पुलिस थाना मुहाना के धोखाधडी के मुकदमा में वांछित आरोपी पवन चाण्डक पुत्र मोतीलाल (30) निवासी मतोडा तहसील ओसिया पुलिस थाना मतोडा जिला फलोदी राजस्थान हाल निवासी मकान नंबर 353 दिलीप कॉलोनी लालसागर जोधपुर को डिटेन कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया

घटना का विवरण :- दिनांक 28 मार्च 2026 को पुलिस थाना मुहाना पर परिवादी भैरूलाल पुत्र रतनलाल निवासी मकान नंबर जी 5 मंगलम आनन्दा सिटी पुलिस थाना मुहाना सांगानेर जयपुर राजस्थान ने दर्ज करवाया की मेरे पास पवन चाण्डक व उसकी पत्नी राधिका चाण्डक सुनियोजित तरिके से मेरे साथ व्यापार करने के लिये आये जिनकी फर्म हरप्यारी एक्सपोर्ट लि व राधिका इम्पोर्ट एण्ड एक्सपोर्ट थी जिन्होने मुझे कपडा खरीदने का झांसा देकर मेरे साथ अप्रैल 2024 से कपडा लेना शुरू किया जिसका शुरूआत में विश्वास जितने के ईरादे से समय पर भुगतान करते रहे जिसके बाद तुरन्त ज्यादा कपडे की डिमाण्ड बताकर तथा अलग अलग बहाने बनाकर मुझे लालच देकर कुछ ही वक्त में मेरे से कुल 8 करोड 30 लाख रूपये का कपडा लेकर फरार हो गये जिसकी फर्म रजिस्टेशन किराये की थी तथा स्वयं का पता जो दिया गया था उस पर नही दोनो नही रहते है जिस पर थाना मुहाना पर मुकदमा में दर्ज किया जाकर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

वारदात करने का तरीका :- आरोपी पवन चाण्डक व उसकी पत्नी को प्लान के मुताबिक जयपुर में आकर व्यापारीयो के साथ ठगी करने का प्लान था क्युकी पवन चाण्डक का पहचान पत्रो में पता अपने गांव का है जहा पर वो कई सालो से रहता नहीं है इसलिये उक्त पते व पवन चाण्डक के नाम से फर्म खुलवाकर जयपुर शहर के व्यापारीयो के साथ ठगी का प्लान बनाया जिसमें पवन चाण्डक के साथियो द्वारा ऑफिस किराये पर लेने से लेकर फर्म खुलवाने तथा सारी व्यवस्थाओ के बारे में बताया की उक्त पते का उपयोग कर फर्म रजिस्टर्ड करवाकर सारा काम करना था जिसके लिये पवन चाण्डक व उसके साथीयो ने पैसा ईन्वेस्ट किया था क्यूकी शुरूआत में व्यापारीयो को विश्वास में लेने के लिये उनसे खरीदा गया माल का समय पर भुगतान करना होता है जिसके बाद विश्वास में आने के बाद व्यापारीयो के साथ धोखाधडी करके उनसे काफी सारा माल तथा फर्म पर बैंको को व्यापार दिखाकर बिजनेस लोन व सीसी लोन करवाकर पवन चाण्डक विदेश भाग जाने का प्लान था तथा व्यापारीयो का माल फर्म के मार्फत अन्य साथीयो को दे देना तय रहता था जिसे मार्केट में एक नंबर का करके बेच देते थे तथा उससे आने वाले सम्पूर्ण मुनाफे को सभी अपना अपना हिस्सा बांट लेते थे। इसी उदेश्य से पवन चाण्डक तथा उसकी पत्नी ने जयपुर आकर सुनियोजित तरिके से बी 2206 स्काई टेरीसीस वीटी रोड मानसरोवर में किराये पर रहने लगे तथा प्लाट नंबर 183 आयकर नगर सांगानेर जयपुर पर किराये का मकान लेकर अपने नाम से फर्म हरप्यारी एक्सपोर्ट लि व राधिका इम्पोर्ट एण्ड एक्सपोर्ट रजिस्टर्ड करवाकर दोनो पति पत्नी व्यापारियो से मिलकर व्यापार करने का झांसा देते थे जयपुर शहर में कई व्यापारीयो को विश्वास में लेकर कपडा माल खरीदकर अपने अन्य साथियो को बेच देता था जिससे शुरूआत में पवन चाण्डक व उसकी पत्नी राधिका समय पर भुगतान कर देते थे जब कई व्यापारी व पुलिस थाना मुहाना का परिवादी भैरूलाल विश्वास में आ गये तो उन्होंने माल की डिमाण्ड ज्यादा बताकर व्यापारीयो से मोटा कपडा का माल उठाना शुरू किया जबकि माल की डिमाण्ड भी इस धोखाधडी से जुड़े लोग ही करते थे जिससे परिवादी भैरूलाल समझ नही पाया तथा अन्य व्यापारी नहीं समझ पाये तथा मोटा कपड़ा करीब 15-20 करोड का खरीदकर तथा करीब 7 बैंको से सीसी लोन व बिजनेस लोन पवन चाण्डक अपनी फर्मों पर करवाकर पवन चाण्डक दुबई भाग गया जिसके बाद पवन चाण्डक की पत्नी व अन्य साथियो उस माल को एक नंबर का दिखाकर बेच दिया जिससे पुछताछ जारी है तथा कई धोखाधडी के केश खुलने की संभावना है।

मुहाना थाना से गठित टीम द्वारा किये गये प्रयास :- उक्त प्रकरण दर्ज होने पर थाना हाजा की टीम द्वारा फर्म के रजिस्टर्ड डायरेक्टर व ऑनर पवन चाण्डक के निवास व फर्म के पते पर जाकर मालूमात किया तो पता चला की उक्त व्यक्ति जयपुर शहर में अभी सालभर से ही आया है तुरन्त व्यापारीयो को मुनाफा का झांसा देकर धोखाधडी कर फरार हो गया जो कई व्यापारीयो का माल लेकर फरार हो गया है तथा कई बैंको से लोन भी ले लिया था जिस पर तकनिकी आधार पर पवन चाण्डक व उसकी पत्नी की तलाश शुरू की गई तथा बैक खातो की सम्पूर्ण जानकारी तथा फर्म की जानकारी ली गई जिससे पाया की पवन चाण्डक धोखाधड़ी कर तुरन्त दुबई भाग गया है जिस पर लगातार तकनिकी आधार पर पिछा कर निगरानी रख पवन चाण्डक को भारत में आने पर डिटेन कर पुछताछ कर गिरफ्तार किया गया तथा इस धोखाधड़ी के माल के बारे में पुछताछ की जा रही है तथा धोखाधडी से अर्जित धन व कपडा के बारे में सम्पूर्ण जानकारी तथा अन्य साथियो के बारे में पुछताछ की जा रही है तथा तलाश जारी है जिससे पुछताछ में अन्य शहरो तथा अन्य इसी तरह की वारदातों के खुलासे होने की संभावना है तथा पवन चाण्डक व अन्य साथियो के खिलाफ मुकदमा नंबर 672/26 पुलिस थाना करणी विहार जयपुर व उत्तरप्रदेश व मुम्बई व तेलंगाना व तमिलनाडू में कई जगह मामले चल रहे है जिसके बारे में जानकारी ली जाकर उक्त पुलिस से सम्पर्क किया जा रहा है।

कार्रवाई में विशेष भूमिका कॉस्टेबल ओमप्रकाश डोबर व कॉस्टेबल दामोदर सारण की रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button