उदयपुरवाटी पुलिस ने पकड़ी अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रोली, चालक मौके से फरार, मामला दर्ज
पुलिस दर्पण राजस्थान

झुन्झुनू। अवैध खनन और बजरी परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उदयपुरवाटी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश व एएस पी देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में सी ओ नवलगढ़ सुगन सिंह के सुपरविजन में सी आई रामपाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार 1 अगस्त 2026 को गश्त के दौरान अवैध बजरी से भरे एक बिना नम्बरी ट्रैक्टर-ट्रोली को पकड़ लिया।
पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रोली को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवाया। फरार चालक के खिलाफ अवैध खनन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
टीम में शामिल: सी आई रामपाल मीणा, सउनि सुभाषचन्द, हैड कांस्टेबल हरसहाय व कांस्टेबल विष्णु।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध बजरी परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगा।



