40 खबरें फटाफटखैरथल-तिजाराराजस्थानशैक्षिक

शेरदीन गुरुजी के विदाई एवं सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब, कई नेता व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि हुए शामिल

ब्यूरो चीफ मोहम्मद कासिम

खैरथल-तिजारा। किशनगढ़बास:  जिला खैरथल-तिजारा के किशनगढ़बास क्षेत्र स्थित गांव सरजीत का बास में शेरदीन  गुरुजी के सेवानिवृत्ति उपरांत विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, शिक्षकगण, ग्रामीण, बुजुर्ग एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

शेरदीन गुरुजी ने वर्ष 1999 से 2026 तक अपने पैतृक गांव सरजीत का बास में शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और नेकदिली के साथ किया। उनके लंबे सेवाकाल और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण को याद करते हुए समारोह में भावुक माहौल देखने को मिला। विदाई के दौरान कई बच्चों एवं अध्यापकों की आंखें नम हो गईं।

अपने संबोधन में शेरदीन गुरुजी ने कहा,

“आप यह मत समझना कि मैं रिटायर्ड हो गया हूं। मेरे दरवाजे 24 घंटे आप सभी की सेवा के लिए खुले रहेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि यदि उन्हें अवसर मिला तो विद्यालय आने-जाने वाले रास्ते को पक्का करवाने के लिए भी प्रयास करेंगे।

समारोह में विधायक दीपचंद खेरिया, किशनगढ़बास के समाजसेवी एवं भावी विधायक रामनारायण चौधरी, प्रधान सुमन, तिजारा विधानसभा क्षेत्र से श्री फजल खान, अलवर सदर से शेर मोहम्मद , पूर्व मंत्री नसरू खान मुगस्का, तिजारा से इमरान खान, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, शिक्षक, सम्मानित बुजुर्ग एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

शेरदीन गुरुजी को शुभकामनाएं एवं सम्मान देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। समारोह में उनके शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button