भरतपुरराजस्थानरूपबाससामाजिक

भामाशाहों की सराहनीय पहल, रूपबास रोडवेज बस स्टैंड पर लगवाया वाटर कूलर

भरतपुर।रूपबास:कस्बे के भरतपुर मार्ग स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर श्री धर्मसिंह सेवा संस्थान के बैनर तले भामाशाहों ने यात्रियों की पेयजल सुविधा के लिए वाटर कूलर लगवाया गया। जिससे यात्रियों को शीतल पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। वाटर कूलर का शुभारंभ मनोहर लाल मथुरिया, रिटायर्ड रेलवे गार्ड, शिवचरण लाल, भूतपूर्व सैनिक पुत्र धर्म सिंह ने फीता काटकर किया। इस जनहित कार्य में भामाशाह नरेन्द्र मथुरिया, विनीत सिंह वेर, नवीन पटवारी, राहुल सिंह, संजय सैन प्रधान सैन समाज, ललित सैन, अशोक विनऊआ, कृष्णकान्त वर्मा, घनश्याम वर्मा, पंकज सैन, पवन मथुरा, दीनू गोर्वधन, मनोज भिवाड़ी, अनिल सैन, अजय सैन, पंकज, कपिल, राजेश, प्रदीप, विष्णु भरतपुर, रामू गहनौली और रामकुमार का विशेष सहयोग रहा। भीषण गर्मी में अब बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्रियों को ठंडे पानी की सुविधा मिल सकेगी। सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए आगे भी ऐसे कार्य लगातार किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर संजय सेन, प्रधान सेन समाज, भगवान सिंह, अशोक, नेमी, राजेश पुरा, राहुल सिंह, निखिल मथुरिया, अनिल मथुरिया, कुमार सेन, भगवान सिंह, हप्पू , पंकज सेन, घनश्याम वर्मा, ललित सेन, कृष्णकांत वर्मा, पवन, मनोज, विनीतसिंह, नवीन पटवारी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button