40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान

निवाई में पुलिस अधीक्षक रोशन मीना ने व्यापारियों की सुरक्षा एवं साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर संवाद किया 

ब्यूरो चीफ प्रिया गौतम

टोंक । पुलिस अधीक्षक रोशन मीना ने दिनाक 18 जुलाई शनिवार को निवाई स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में व्यापार मंडल, उद्योगपतियों एवं व्यापारियों के साथ संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा पुलिस-जन सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की ।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक रोशन मीना ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यापारी को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है। किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक, ओटीपी, निवेश या डिजिटल लेन-देन से पहले पूरी सावधानी बरतें तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

साथ ही सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों, इंडस्ट्रीज एवं गोदामों में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा उन्हें टोंक पुलिस के “अभय कमांड सेंटर” से जोड़ने का आग्रह किया गया, जिससे अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में व्यापार मंडल पदाधिकारियों एवं उद्योगपतियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव साझा किए तथा पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की

इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष, निवाई पुलिस उपाधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा , तेल एसोसिएशन के पदाधिकारी, उद्योगपति एवं बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।

टोंक पुलिस की अपील:-“सुरक्षित व्यापार – सुरक्षित समाज”

सतर्क रहें, साइबर अपराधियों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button