40 खबरें फटाफटजोधपुरराजस्थान

मेघा फैशन स्टार ऑफ राजस्थान का पहला ऑनलाइन ऑडिशन, जल्द होंगे राजस्थान के प्रमुख शहरों में लाइव ऑडिशन

संपादक@लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल

जोधपुर । नई दिल्ली की मॉडल मैनेजमेंट संस्था मेघा कास्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित फैशन एवं मॉडलिंग प्रतियोगिता “मेघा फैशन स्टार ऑफ राजस्थान का पहला ऑडिशन गुरुवार, 25 जून 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस ऑडिशन में जोधपुर सहित आस पास के विभिन्न क्षेत्रो से करीब 160 प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसी कड़ी मैं अगला ऑडीशन 16 जुलाई को रखा गया है

प्रतियोगिता की तीन प्रमुख श्रेणियाँ—मिस्टर (पुरुष), मिस (अविवाहित महिला) एवं मिसेज़ (विवाहित महिला)—रखी गई हैं। प्रतिभागियों का मूल्यांकन रैंप वॉक, पोज़िंग, कैमरा फेसिंग, एक्टिंग एवं स्क्रीन प्रेज़ेंस के आधार पर विशेषज्ञ निर्णायक मंडल द्वारा किया गया।जिसमे एक्स मिस इंडिया अर्थ और प्रेजेंट कोच डॉक्टर सोनल परिहर,विनर ऑफ मिसेज राजस्थान इंडिया 2022 दुर्गा तंवर, मिस्टर जोधपुर 2008 विशाल बोहरा एव जीत कॉलेज के फैशन डिजाइनिंग डिपार्टमेंट से ट्विकल शर्मा द्वारा चयनित प्रतिभागियों को आगामी लाइव ऑडिशन एवं ग्रैंड फिनाले के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। तथा एजेंसी की मैनेजमेंट टीम जिसमे राहुल, पंकज, खुशी, माही,वंदना , ईशा, किशन, देव, सानिया, जन्नत, स्वरूप, लक्ष्य राव आदि ने व्यवस्था का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यक्रम सम्पन किया

आयोजकों ने बताया कि मेघा कास्टिंग एजेंसी का उद्देश्य राजस्थान सहित पूरे देश की नई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। एजेंसी फैशन शो, प्रिंट शूट, कमर्शियल विज्ञापन, ब्रांड प्रमोशन, म्यूजिक वीडियो, वेब सीरीज़, शॉर्ट फिल्म तथा अन्य मनोरंजन परियोजनाओं के लिए नए एवं अनुभवी मॉडल्स को अवसर उपलब्ध कराती है।

अब प्रतियोगिता के अगले चरण के अंतर्गत जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, अजमेर सहित राजस्थान के प्रमुख शहरों में लाइव ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन पंजीकरण कर इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते हैं।

प्रतियोगिता के विजेताओं एवं चयनित प्रतिभागियों को ट्रॉफी, क्राउन, सर्टिफिकेट, प्रोफेशनल पोर्टफोलियो शूट, मीडिया प्रमोशन, दो दिवसीय ग्रूमिंग सेशन, गिफ्ट हैम्पर्स, ई-कॉमर्स एवं प्रिंट फोटोशूट, शॉर्ट फिल्म, वेब सीरीज़, टीवी शो तथा अन्य आकर्षक अवसर प्रदान किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button