बंटी अंबेश ने घाटौली में चल रही भागवत कथा में कथा वाचक रूबी किशोरी का किया स्वागत सम्मान
संपादक@लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल

भरतपुर। रूपवास: गांव घाटोली में राधा कृष्ण के निर्माणाधीन मंदिर में चल रही भागवत कथा में जाकर लोगो ने व्यास महाराज रूबी किशोरी का स्वागत सम्मान किया। इस दौरान , बंटी अंबेश, सुनील कुमार आदि ने कथा वाचक भागवत आचार्य रूबी किशोरी महाराज का माला पहनाकर साफा बांधा व दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। वही राधा कृष्णा जी का चित्र भेंट किया। संयोजक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कथा में भगवान श्री कृष्ण के जन्म व अवतारो की कथा के साथ साथ रासलीला का मंचन किया गया। इसके बाद जन्मोत्सव नन्दोत्सव व गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया। तथा गोवर्धन पूजा, परिक्रमा, राजा बलि की दान वीरता, कंस वध, सुदामा चरित्र, सत्य वचन पर अडिग रहने की कथा श्रवण कराई गई। कथावाचक ने कहा कि यह समय शिक्षा का है। इसलिए सबको पढ़ाओ। तथा पेड़ पौधे लगाने पक्षियों को दाना खिलाने, पानी पिलाने परिंडे लगाने चुग्गा व दाना डालने की बात कहते हुए गंगा दशहरा व निर्जला एकादशी की महिमा का बखान किया गया। इस मौके पर अमन हंसराज फतसिंह, बंटी अंबेश, सुनीता आदि उपस्थित रहे।




