40 खबरें फटाफटनदबईभरतपुरराजस्थान

जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने नदबई व लखनपुर थानों का किया निरीक्षण, कानून व्यवस्था पर दिए आवश्यक निर्देश

संपादक@लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल

भरतपुर।नदबई: जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने शुक्रवार को नदबई एवं लखनपुर पुलिस थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानों के विभागीय अभिलेखों, रिकॉर्ड संधारण व्यवस्था तथा पुलिसकर्मियों के आवासों का जायजा लिया।
एसपी ने नदबई मुख्यालय पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करने तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसपी राजेश मीणा ने कहा कि जिले में अपराध की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन हरसंभव प्रयास करेगा। उन्होंने असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए एसपी ने कहा कि महिला अपराधों की रोकथाम तथा महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है।
निरीक्षण के दौरान नदबई वृत्ताधिकारी अमर सिंह राठौर एवं वृत्ताधिकारी भूपेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button