40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थानसवाईमाधोपुर

जाली आधार कार्ड बनाकर धर्म परिवर्तन कराने और दूसरी महिला को पत्नी बनाकर रखने का आरोप, पति के खिलाफ मामला दर्ज

प्रिया गौतम

टोंक/ सवाई माधोपुर । सवाईमाधोपुर जिले का पुलिस थाना बौंली ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति और एक अन्य महिला के खिलाफ जाली दस्तावेज तैयार करने, धर्म परिवर्तन कर पहचान बदलने, प्रताड़ित करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एफआईआर के अनुसार बौंली निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि उसका निकाह अब्दुल वकील से हुआ था और उनके तीन बच्चे हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पति पिछले कुछ समय से उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना कर रहा था तथा दूसरी महिला के साथ संबंध रख रहा था।

महिला ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसके पति ने दौसा जिले कि ग्राम पंचायत माहरिया निवासी किरण उर्फ पूजा गौतम नामक महिला को अपनी पत्नी के रूप में रखना शुरू कर दिया। आरोप है कि दोनों ने पहचान बदलने के लिए आधार कार्ड में कूटरचना कर किरण गौतम का नाम बदलकर “मुस्कान खानम” तथा स्वयं का नाम भी परिवर्तित कर लिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह सब उसके जीवित होने और बिना तलाक दिए किया गया।

रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब महिला ने पति का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकियां दी गईं। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि उसका पति उसे गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।
पुलिस थाना बोली ने शिकायत के आधार पर अब्दुल वकील तथा किरण उर्फ पूजा गौतम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं, जिनमें कूटरचना, प्रताड़ना, मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराएं शामिल हैं, के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस थाना बोली सीआई जितेन्द सिंह सोलंकी कर रहे हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button