40 खबरें फटाफटबयानाभरतपुरराजस्थान
दर्रे बरहाना झरने पर पिकनिक मनाने आए आगरा के युवक की पानी में डूबने से मौत
संपादक@लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल
भरतपुर।बयाना: उपखण्ड क्षेत्र के दर्रे बरहाना झरने पर पिकनिक मनाने आए आगरा के एक युवक की रविवार को पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश में आगरा के राजपुर चुंगी निवासी अजय कुमार पुत्र विनोद कुमार जैन के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि झरने पर पिकनिक मनाते समय अचानक अजय का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। बारैठा पुलिस चौकी और गढ़ी बाजना थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बयाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।




