भरतपुरराजस्थानरूपबास

योग से शरीर के साथ मानसिक स्थिति भी मजबूत होती है : कृष्णा

रूपबास, भरतपुर (गुलशन कौशल)

भरतपुर।रूपवास: कस्बे के आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवा केंद्र पर 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम कृष्णा जाट के मुख्य आतिथ्य व ब्रह्मकुमारी बबीता बहन की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर नरेंद्र पाराशर व डॉक्टर दिनेश शर्मा मौजूद थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने ब्रह्मा बाबा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि कृष्णा ने कहा कि योग से शरीर ही नहीं मानसिक स्थिति भी मजबूत होती हैं। इसलिए हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए।

वहीं विशिष्ट अतिथियों ने भी योग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। अध्यक्षता कर रही ब्रह्माकुमारी बबीता बहन ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं बल्कि मानवता को मानसिक शारीरिक और आध्यात्मिक संतुलन की ओर ले जाने वाला वैश्विक अभियान बन चुका है। 21 जून को मनाया जाने वाला यह दिवस आज विश्व के करोड़ों लोगों को तनाव मुक्त और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा दे रहा है। योग का वास्तविक अर्थ केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि आत्म वह परमात्मा से जोड़ना है। यही राजयोग आज की भाग दौड़ भरी दुनिया में आंतरिक शांति का सबसे प्रभावशाली माध्यम बनता जा रहा है। ब्रह्माकुमारी अनु बहन ने सभी को राजयोग का अभ्यास कराया। मानसिक योग के द्वारा मन को शक्तिशाली बनाने की विधि बताई। ब्रह्माकुमारी वर्षा बहन ने शारीरिक योग कराया तथा प्रोग्राम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button