ताजा खबरभरतपुरराजस्थान

12 जून से 15 जुलाई तक लगेगें जनकल्याण शिविर- जिला कलक्टर

संपादक:लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल

भरतपुर।जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण जन कल्याण शिविरों में सभी विभाग सक्रियता से भागीदारी निभाते हुए योजनाओं से सभी पात्र जनों को सत प्रतिशत लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।

जिला कलेक्टर बुधवार को वीसी के माध्यम से उपखंडवार जन कल्याण शिविरों की तैयारी की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 12 जून से 15 जुलाई तक आयोजित होने वाले शिविरों में ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे तथा शहरी क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड बार कार्यक्रम बनाकर शिविर एक स्थान पर आयोजित होंगे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जन कल्याण शिविर से जुड़े 22 विभागों एवं शहरी क्षेत्र में 10 विभागों के लिए राज्य सरकार द्वारा आवंटित कार्यों की विस्तार से जानकारी देकर निर्देश दिए की किसी भी शिविर में नागरिक निराश होकर नहीं लौटे। विभागीय योजनाओं, शिविरों में दी गई विशेष छूटों का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को दिया जाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने आम नागरिकों की मूलभूत समस्याओं, व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं के साथ सामूहिक जनहित के कार्यों का भी मौके पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में कोई भी पात्र व्यक्ति आवासीय योजना के पट्टे से वंचित नहीं रहे, शिविरों में किए जाने वाले कार्यों का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें। शिविर आयोजन से पूर्व क्षेत्र में योजनाओं के चयनित व्यक्तियों को चिन्हित कर आवश्यक दस्तावेज तैयार करें।

सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह ने ग्रामीण जन कल्याण सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नगर निगम आयुक्त श्रवण बिश्नोई ने शहरी जन कल्याण शिविरों के बारे में किए जाने वाले कार्यों का विस्तार से बताया। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, शहर राहुल सैनी, सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिले के सभी एसडीएम, विकास अधिकारी, नगर पालिका ईओ एवं उपखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button