कांमाडीगब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

विधायक नौक्षम चौधरी ने एक गरीब परिवार की बेटी अंजलि जाटव की पढ़ाई और शादी का पूरा खर्च खुद उठाने की एक बड़ी घोषणा की

डीग।कामां: विधानसभा क्षेत्र के करमुका गांव में आयोजित एक जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उस समय एक बेहद भावुक और प्रेरक पल देखने को मिला जब स्थानीय विधायक नौक्षम चौधरी ने एक गरीब परिवार की बेटी अंजलि जाटव की पढ़ाई और शादी का पूरा खर्च खुद उठाने की एक बड़ी घोषणा कर दी। दरअसल, विधायक करमुका गांव में ग्रामीणों की समस्याएं सुन रही थीं, तभी अंजलि जाटव नाम की एक छोटी बच्ची रोते हुए उनके पास पहुंची और गांव में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग करने लगी। बच्ची की इस बात और उसके आंसुओं ने विधायक को झकझोर दिया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत अंजलि के परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी ली। परिवार की भारी गरीबी और आर्थिक तंगी का पता चलने पर विधायक नौक्षम चौधरी ने भावुक होते हुए अंजलि के भविष्य को संवारने का फैसला किया। उन्होंने ग्रामीणों के सामने ही घोषणा की कि अंजलि की देश से लेकर विदेश तक की उच्च शिक्षा का पूरा खर्च वह स्वयं वहन करेंगी और इसके साथ ही उसकी शादी की पूरी जिम्मेदारी तथा उससे जुड़ा सारा खर्च भी उन्हीं के द्वारा उठाया जाएगा। विधायक ने उसी समय मौके पर ही अंजलि के पिता को फोन मिलाया और उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे अब आर्थिक तंगी की चिंता पूरी तरह से छोड़ दें क्योंकि आज से अंजलि की पढ़ाई और शादी की पूरी जिम्मेदारी उनकी है। विधायक की इस सहृदयता और संवेदनशीलता को देखकर पूरा गांव गद्गद हो गया और वहां मौजूद ग्रामीणों ने 'नौक्षम चौधरी जिंदाबाद' तथा 'बाबा साहेब अमर रहें' के गगनभेदी नारे लगाकर इस फैसले का स्वागत किया।

Oplus_131072

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button