ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़भरतपुरराजनैतिकराजस्थान

जल ही जीवन का आधार- मुख्यमंत्री

भरतपुर। जिले के बयाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा गंगादशमी पर बंध बरेठा बांध पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल पूजन कर ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा बंध बरेठा परियोजना की पाल का निरीक्षण कर अधिकारियों से परियोजना के विस्तार एवं उन्नयन कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। आमजन से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए जल बचाने एवं जल स्रोतों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। प्रदेश में जल संरक्षण, जल संवर्धन एवं पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button