40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थानरूपबास

प्रधानाचार्य का स्थानांतरण निरस्त किए जाने की मांग, ग्रामीणों ने विधालय गेट पर ताला लगा धरना प्रदर्शन शुरू किया, आश्वासन पर धरना स्थगित 

ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल

भरतपुर।रूपवास: उपखण्ड क्षेत्र के गांव जटमासी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य का स्थानांतरण किए जाने के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों व छात्र छात्राओं ने विधालय गेट पर ताला लगा धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जो करीब तीन घंटे पश्चात सीबीईओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ।

शुक्रवार को आई स्थानांतरण की सूची में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जटमासी के प्रधानाचार्य नवीन लवानिया का स्थानांतरण नया गांव में किए जाने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों व छात्र छात्राओं में रोष व्याप्त हो गया। जिस पर ग्रामीणों व छात्र छात्राओं ने शनिवार को प्रातः विधालय के गेट पर ताला लगा धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं ग्रामीणों व छात्र छात्राओं की मांग है कि प्रधानाचार्य नवीन लवानिया के स्थानांतरण को तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए। वहीं धरना प्रदर्शन के दौरान धूप में धरना दे रहे विधालय के दो छात्रों की तबियत खराब हो गई। जिन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहीं धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार शंभू शरण व एएसआई हरदम सिंह मौके पर पहुंच गए। लेकिन ग्रामीण व छात्र छात्राएं शिक्षा विभाग या उपखण्ड अधिकारी को बुलाने की मांग पर अडे रहे। करीब तीन घंटे पश्चात सीबीईओ के आने पर ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन देकर प्रधानाचार्य नवीन लवानिया का स्थानांतरण निरस्त करवाने की मांग का ज्ञापन दिया।

जिस पर ग्रामीणों ने कहा कि अगर दस दिन में स्थानांतरण निरस्त नहीं हुआ तो पुनः विधालय की तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। जिस पर विधालय का ताला खोल दिया गया। लेकिन विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं ने कहा कि जब तक प्रधानाचार्य नवीन लवानिया विद्यालय में नहीं आते। तब तक वह भी विधालय में पढ़ने के लिए नहीं आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button