अलवरताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पैंथर ने एक मकान की बाउंड्रीवाल फांदकर वहां बंधे पालतू कुत्ते पर किया हमला

अलवर।राजगढ़: औद्योगिक क्षेत्र में स्थित शेखा की बगीची के पास तब हड़कंप मच गया जब एक पैंथर रिहायशी इलाके में घुस आया। पैंथर ने एक मकान की बाउंड्रीवाल फांदकर वहां बंधे पालतू कुत्ते पर हमला कर उसे उठा ले गया। पैंथर के शिकार करने की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। लोगो का कहना है कि रिहायशी इलाके में पैंथर के आने से अब बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा खतरा पैदा हो गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय लोगो द्वारा वन विभाग को मामले की सूचना देकर जल्द से जल्द पैंथर को ट्रेंकुलाइज (पकड़ने) करने और पिंजरा लगाने की मांग की गई है। वन विभाग की टीम ने मौके का मुआयना किया है और वन्यजीव के पगमार्क (पैरों के निशान) की पुष्टि की है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने, रात के समय घरों के बाहर अकेले न निकलने और अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर बांधने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button