40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान

टोंक पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना, आत्मविश्वास, विधिक जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा के प्रति सजगता विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है :- एसपी रोशन मीना

महिला सुरक्षा संकल्प एवं साइबर जागरुकता अभियान कार्यक्रम 

टोंक । (ब्यूरो चीफ प्रिया गौत्तम) पुलिस अधीक्षक टोंक रोशन मीना के निर्देशानुसार टोंक एएसपी रतन लाल भार्गव, सीओ टोंक मृत्युजंय मिश्रा के निकट सुपर विजन में दिनांक 25 जुलाई 2026 को महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के अंतर्गत न्यू स्कूल टोंक में छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएसएस ), पॉक्सो अधिनियम (पॉक्सो एक्ट), घरेलू हिंसा अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी कानून एवं महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी, क्यूआर कोड फ्रॉड, ऑनलाइन निवेश ठगी, सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग एवं अन्य साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी देते हुए छात्राओं को सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपायों तथा आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। कार्यक्रम में शक्ति टीम-1, शक्ति टीम-2, शक्ति टीम-3, 1090 वाहन, सीपीयू टीम एवं आत्मरक्षा टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

जागरूकता कार्यक्रम में महिला हैड कांस्टेबल बीना, नीलम, सीमा, रसीला, ममता एवं सोना, 1090 वाहन से हैड कांस्टेबल मोतिया एवं सुनीता, सीपीयू टीम व आत्मरक्षा प्रशिक्षक बीना एवं आशा ने छात्राओं से संवाद कर महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं पुलिस सहायता सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, पीछा करना (स्टॉकिंग), साइबर अपराध, ब्लैकमेलिंग, उत्पीड़न अथवा अन्य किसी अपराध की स्थिति में बिना किसी भय या संकोच के तत्काल पुलिस से संपर्क करें। इस दौरान आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं निकटतम पुलिस थाना की जानकारी भी साझा की गई।

एसपी रोशन मीना ने बताया कि टोंक पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना, आत्मविश्वास, विधिक जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा के प्रति सजगता विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह अभियान जिलेभर में निरंतर संचालित रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button