40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान
जिले में मतदान केंद्रों पर पहुँच कर एसपी टोंक रोशन मीना ने संभाला मोर्चा ,शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान हेतु टोंक पुलिस दृढ़ संकल्पित
ब्यूरो चीफ प्रिया गौतम

टोंक । टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीना द्वारा बुधवार 09 सितम्बर को जिला टोंक के दूनी क्षेत्र में नगर निकाय प्रथम चरण के अंतर्गत जारी मतदान को लेकर विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पहुँच कर एसपी टोंक रोशन मीना ने मोर्चा संभाल लिया । एसपी मीना में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए ।

इस दौरान मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं, पुलिस तैनात जाप्ता की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए , ताकि मतदान केन्द्रों पर कोई गड़बड़ी न हो सके और मतदान शांति पूर्वक संपन्न कराया जा सके ।




