40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थानरूपबास
बाइक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लोगों ने समय पर बुझाई आग
ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल
भरतपुर।रूपवास: उपखंड के गांव कांदोली निवासी एक युवक शुक्रवार को घर से रूपवास सामान लेने बाइक से निकला। धौलपुर-भरतपुर नेशनल हाईवे पर रूपवास के निकट शुक्ला पेट्रोल पंप के पास अचानक बाइक के पिछले हिस्से में शॉर्ट सर्किट हो जाने से आग लग गई।
इसी दौरान पेट्रोल पंप की तरफ जा रहे पत्रकार विष्णु धाकड़ ने बाइक सवार को आग लगने की जानकारी दी। पत्रकार की सूचना पर बाइक सवार ने तुरंत बाइक सड़क किनारे रोकी। मौके पर आग को देख आए लोगों ने पानी और बालू डालकर आग पर काबू पाया।
समय पर आग बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। बाइक सवार सुरक्षित है, लेकिन बाइक का पिछला हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।




