40 खबरें फटाफटखैरथल-तिजाराराजस्थान

सालीम हुसैन ने हमीराका के सरकारी स्कूल को दी वाटर कूलर की सौगात

ब्यूरो चीफ मोहम्मद कासिम

खैरथल तिजारा। हमीराका गांव के लोगों ने सरकारी स्कूल में वाटर कूलर की कमी की छोटी-सी समस्या सालीम हुसैन के सामने रखी। सालीम हुसैन ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए आज इस समस्या का समाधान कराया।

हमीराका के सरकारी स्कूल में वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर गांव के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने इस सराहनीय पहल के लिए सालीम हुसैन का आभार व्यक्त किया।

सरपंच पद के प्रत्याशी इमरान खान ने कहा कि शिक्षा पर हमेशा विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि शिक्षा ही समाज की प्रगति और अनेक समस्याओं के समाधान का सबसे मजबूत माध्यम है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वाटर कूलर लगने से स्कूल के बच्चों को स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button