40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान

उपखंड अधिकारी गंभीर सिंह ने पीएमश्री राउमावि निवाई का किया औचक निरीक्षण, आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास और पोषाहार व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो चीफ प्रिया गौतम

टोंक । पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवाई में 30 जुलाई गुरुवार को निवाई उपखंड अधिकारी गंभीर सिंह ने औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक व भौतिक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मंजू मीणा भी मौजूद रहीं।

निवाई उपखंड अधिकारी गंभीर सिंह ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर ‘पीएम श्री’ योजना के तहत संचालित नवाचारों और आधुनिक शिक्षण सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्मार्ट क्लास में जाकर शिक्षण प्रक्रिया देखी और छात्रों से संवाद कर उनका शैक्षणिक स्तर परखा।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम गंभीर सिंह ने स्मार्ट कक्षा के बेहतरीन संचालन और विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए तैयार किए गए संविधान कक्ष के कार्यों की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कंप्यूटर लैब औरविद्यार्थियों को दिए जा रहे व्यावहारिक ज्ञान व व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण की जानकारी ली और इसे रोजगारपरक बनाने के निर्देश दिए। स्मार्ट क्लास का अवलोकन करते हुए तकनीकी संसाधनों के नियमित उपयोग पर जोर दिया, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा का पूरा लाभ मिल सके। मध्याह्न भोजन (एमडीएम) व्यवस्था की जांच की, जहाँ रसोई घर की स्वच्छता, मेनू के अनुसार वितरण और पोषाहार को पूरी तरह गुणवत्तापूर्ण पाया गया।छोटे बच्चों के लिए तैयार बाल वाटिका का जायजा लिया और खेल-खेल में सीखने के माहौल की सराहना की। स्कूल लाइब्रेरी में पुस्तकों के रख-रखाव और विद्यार्थियों में अध्ययन की आदत को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के अंत में उपखंड अधिकारी गंभीर सिंह और सीबीईओ मंजू मीणा ने संस्था प्रधान को विद्यालय में नियमित उपस्थिति, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के बेहतर उपयोग और पीएम श्री योजना के मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button