खेलकूदप्रतियोगिताब्रेकिंग न्यूज़भरतपुरराजस्थान
क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच में खेड़ा ठाकुर की टीम रही विजेता
भरतपुर।रुदावल:ग्राम पंचायत खेड़ाठाकुर में 17आयु वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुराबई और खेड़ाठाकुर के बीच खेला गया जिसमें बुराबई की टीम द्वारा 8 ओवर में जीत के 79 रन का लक्ष्य दिया जिसे खेड़ाठाकुर की टीम द्वारा 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर। कमेटी द्वारा विजेता टीम को 3100 रुपए का नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया वही उप विजेता टीम को 1100 रुपए का नकद पुरस्कार और सिल्वर मैडल देकर सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बहुत सारी संख्या में दर्शक और पूरी कमेटी मौजूद रही। सभी ने दोनों टीमों के अच्छे प्रदर्शन की बहुत ही प्रशंसा की।





