पुलिस उपायुक्त्त दक्षिण राजर्षि राज वर्मा के निर्देशन में पुलिस थाना मुहाना जयपुर की बड़ी कार्यवाही
पुलिस थाना मुहाना जयपुर द्वारा दिन के समय रातल्या आश्रम मंदिर में चोरी की वारदात का खुलासा

रातल्या आश्रम मंदिर में चोरी करने वाला मुख्य आरोपी मुल्जिम सुरज बैरवा गिरफ्तार , मन्दिरों में करीब एक दर्जन चोरी की वारदात करना कबूला

दिन में दोपहार के समय मंदिर में कोई नहीं रहने पर वहां से घंटी झालर व नकदी चुराते थे , मुल्जिम से चुराया गया गया माल मंदिर की घंटीया व झालर बरामद

टोंक / जयपुर । ( ब्यूरो चीफ प्रिया गौत्तम ) पुलिस उपायुक्त्त दक्षिण आयुक्तालय जयपुर शहर राजर्षि राज वर्मा ने बताया की पुलिस थाना मुहाना जयपुर साउथ जिसमें परिवादी मोरदास बाबा पुत्र दामोदर सिंह जाति राजपुत निवासी रातल्या आश्रम डिग्गी रोड मुहाना जयपुर ने एक रिपोर्ट दी की दिनांक 23 जून 2020 को दिन में 02:30 पीएम पर अज्ञात चोर मंदिर परिसर में घुसकर घंटीया झालर विद्युत कनेक्शन की मोटर व मोटर की केबल ले गये जो सीसीटीवी में कैद है। दक्षिण जिले में हो रही मंदिरो में चोरीयों की वारदातो के मामले की गंभीरता को देखते हुये स्पेशल टीमों का गठन किया जाकर हर मंदिर चोरी के मौके पर जाकर फुटेज व आसुचना संकलन कर कार्यवाही के लिये निर्देशीत किया गया था तथा जिले भर में सभी उच्चाधिकारीयो का ईनामी अपराधी व वांछित अपराधीयो की धरपकड के लिये निर्देशित किया गया था।
घटना विवरणः थाना मुहाना पर परिवादी मोरदास बाबा पुत्र दामोदर सिह जाति राजपुत निवासी रातल्या आश्रम डिग्गी रोड मुहाना जयपुर ने एक रिपोट दर्ज करवायी की हमारे रातल्या आश्रम में दिनांक 23 जून 2026 को मंदिर में झालर घंटी व केबल व टयूबवेल की मोटर चोरी हो गयी। रिपोट पर मुकदमा दर्ज किया जाकर तलाश शुरू कि गयी।
गठित टीम द्वारा किये गये प्रयास एवं खुलासा:- आयुक्तालय जयपुर क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातो के खिलाफ तथा वांछित अपराधीयो व ईनामी अपराधीयो के खिलाफ त्वरित व कठोर कार्यवाही करने के लिए अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित शर्मा के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त, वृत्त मानसरोवर हेमेन्द्र शर्मा द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग रखी गयी एवं एसएचओ पुलिस थाना मुहाना मुकेश कुमार खारडिया सीआई के नैतृत्व में चुनिन्दा पुलिस कर्मियों की टीम का गठन किया गया। गठित टीम में एसएचओ मुहाना मुकेश कुमार खारड़िया , एएसआई करणसिंह , हैड कांस्टेबल कानसिंह , हैड कांस्टेबल भवरलाल , कॉस्टेबल ओमप्रकाश डोबर , कॉस्टेबल सुरेश कुमार , कॉस्टेबल दामोदर सारण , तकनीकी शाखा हैड कांस्टेबल लोकेश , तकनीकी शाखा हैड कांस्टेबल रामसिंह के द्वारा थाना हाजा पर हो रखे मंदिरो में दिन व रात के समय की चोरी की वारदात के सीसीटीवी फुटेज देखे गये तथा मुखबिर खास मामूर किया गया तथा तकनिकी डाटा लिया जाकर एनलायसिस किया गया इसी दोरान जयपुर शहर में अन्य जगह भी इसी तरह इसी मुल्जिम द्वारा वारदात होना सामने आने पर सभी जगह का तकनिकी डाटा लिया जाकर उसका एनलायसिस किया जाकर मुल्जिमो की पहचान दो मुल्जिम सुरज बैरवा पुत्र स्व प्रभुदयाल बैरवा (22) निवासी सीतारामपुरा पोस्ट राणौली पुलिस थाना पीपलू जिला टोंक हाल किरायेदार मकान नंबर 28 महावीर नगर ए श्रीराम नर्सरी के पास थाना पत्रकार कॉलोनी मानसरोवर व उसके साथी विपिन की पहचान की गई जो नशे के आदि ओर खानाबदोश जीवनयापन करने के कारण पुलिस टीम ने दिन रात अथक प्रयास कर अंततः मुख्य आरोपी सुरज बैरवा को गिरफतार किया जाकर चुराया गया माल मशरूका मंदिर की घंटीया व झालर व अन्य माल बरामद किये जा रहे है। उक्त मुल्जिम ने पुछताछ में बताया की हम दिन के समय मंदिर में कोई नहीं होने पर या पुजारी के विश्राम करने की स्थिती में रैकी कर दिन के समय मंदिर में घुसते जो जाग हो जाने या किसी व्यक्ति के आने पर मंदिर में दर्शन करने लग जाते अन्यथा वहा पर रखे घंटी व झालर व दानपात्र की नकदी या अन्य सामान चुराकर ले जाते जिन्हे बेचकर नशा करने लग जाते थे जिन्होने पुछताछ में करीब आधा दर्जन वारदातो का खुलासा किया है जो मुहाना मंडी गेट नंबर 3 के सामने वाले मंदिर व मदरामपुरा वाले मंदिर व मुहाना मोड वाले मंदिर व मोहनपुरा बालाजी के पास वाले मंदिर व रेलवे लाईन डिग्गी रोड वाले मंदिर सहित मुहाना व मानसरोवर के आस पास के आधा दर्जन मंदिरो में वारदात करना स्वीकार किया है जिनसे कई वारदातो का माल मशरूका बरामद किया जा रहा है। जिससे पुछताछ जारी है तथा ओर भी वारदातो के खुलासे की संभावना है ।
अन्य वारदाते :- मुहाना मंडी गेट नंबर 3 के सामने वाले मंदिर व मदरामपुरा वाले मंदिर व मुहाना मोड वाले मंदिर व मोहनपुरा बालाजी के पास वाले मंदिर व रेलवे लाईन डिग्गी रोड वाले मंदिर सहित मुहाना व मानसरोवर के आस पास के आधा दर्जन मंदिरो में वारदात करना स्वीकार किया है जो नशे के आदि होने के कारण ज्यादातर वारदतो का घटनास्थल भूल गये है जिनके फुटेज के मिलान करवाये जाकर वारदातो का खुलासा किया जा रहा है।




