40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान

समिति द्वारा गणेश महोत्सव को लेकर तैयारी शुरू

ब्यूरो चीफ प्रिया गौतम

टोंक ।श्रीअन्नपूर्णा गणेशजी , बालाजी मंदिर प्रन्यास समिति द्वारा आगामी 13 एवं 14 सितंबर को मनाए जाने वाले गणेश महोत्सव को लेकर बुधवार 22 जुलाई को समिति के पदाधिकारियों ने महंत कैलाशपुरी के सानिध्य में भगवान श्रीगणेश जी की विधिवत पूजा अर्चना कर जन्मोत्सव में पधारने का विधिवत निमंत्रण दिया गया।। इस मौके पर प्रन्यास समिति के संरक्षक कैलाशपुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि गणेश चतुर्थी पर अन्नपूर्णा गणेश मंदिर परिसर में दिनांक 13 सितंबर को रात्रि जागरण एवं 14 सितंबर को छप्पन भोग की झांकी एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा, जिसकी सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है । महंत कैलाशपुरी ने टोंक की धर्मपरायण जनता से अपील की है कि अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में मंदिर समिति द्वारा कराए जाने वाले आयोजन को लेकर आनंदम संस्था द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है, ऐसे दुष्प्रचार पर ध्यान न देकर भगवान गणेश जी के जन्मोत्सव कार्यक्रमों में सभी सनातन धर्म प्रेमी भाग लेवें।।आनंदम संस्था के पदाधिकारी से में हाथ जोड़ कर अपील करता हूं कि धर्म के कार्य में बाधा ना डालें । इस अवसर पर समस्त कार्यक्रम प्रन्यास समिति द्वारा किए जाएंगे। इस मौके पर प्रन्यास समिति के जिला अध्यक्ष महेंद्र कुमार बेरवा, कोषाध्यक्ष कमलेश वैष्णव , महामंत्री अनिल चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष सुभाष मिश्रा , मंत्री राम स्वरूप शर्मा, विधि सलाहकार एड,ओम प्रकाश राजोरा, मुकेश यादव, प्रसाद प्रभारी कमलेश गुर्जर, दिनेश गुर्जर, आर,एन, पहाड़िया, सुनील सैनी, कालूराम सैनी, प्रवक्ता प्रेम रघुवंशी , उर्वशी, किशन प्रजापत, मुकेश सैनी , चौथ मल , प्रमुख पुजारी दीपक पुरी , पुनीत पुरी, सुभाष भारती मामा , उमेश सैनी, लखन सैनी, जीवन सैनी, ओम बना, ऋषि, नंद किशोर बेरवा , सरवन यादव, मोती गोस्वामी, राहुल, राम गोस्वामी, राधा देवी, गुड्डी देवी, दिव्यांशी, दिव्या गोस्वामी, विपुल, संजय एवं कुणाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button