ब्लॉग
ग्राम स्वास्थ्य जन जागरूकता योग रैली निकाली गई
भरतपुर।रूपवास( मनोज कुलश्रेष्ठ): कस्बे के आयुर्वेद हास्पीटल से ग्राम जन जागरुकता योग रैली को वैध नरेंद्र पाराशर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शनिवार को ग्राम जन जागरुकता योग रैली को रवाना करने से पूर्व वैध नरेंद्र पाराशर ने मौजूद लोगों को बताया कि हम सभी को प्रतिदिन योग करना चाहिए। जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रह सके। अगर हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा तो हम सभी कार्य आराम से कर सकेंगे। साथ ही योग से होने वाले फायदों के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर राजकुमारी, विमलेश, पीयूष, अंजलि कुमारी, लक्ष्मीकांत, राजवीर, ललिता शर्मा, बंटी शर्मा आदि मौजूद रहे।






