40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थानरूपबास

पुलिस प्रशासन ने जेसीबी की सहायता से रास्ते पर मौजूद अतिक्रमण हटवाया

रिपोर्टर: मनोज कुलश्रेष्ठ

भरतपुर।रूपवास: उपखण्ड क्षेत्र के चैकोरा ग्राम पंचायत के गांव भिडयानी में प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में गैर मुमकिन रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से हटवाया। तहसीलदार अमित शर्मा ने बताया कि भिडयानी के खसरा नंबर 46 गैर मुमकिन रास्ते पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत थी। जिस पर 91की कार्यवाही प्रस्तावित थी। इसी को लेकर पुलिस जाप्ते के साथ जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण को हटवाया गया है। वहीं कब्जाधारी ने आरोप लगाया कि भू-माफिया के दवाब में बिना किसी सूचना व नोटिस दिए अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की गई है। जो कि नियमानुसार गलत है। इस दौरान पटवारी मनीष कुमार ने मौका रिपोर्ट बनाकर मौजूद लोगों के हस्ताक्षर करवा तहसीलदार अमित शर्मा के समझ प्रस्तुत की। इस अवसर पर एएसआई जितेन्द्र सिंह, हरदम सिंह सहित रूपवास व रुदावल का जाप्ता मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button