टोंकराजस्थान

12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के: जिले के मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना अतिथियों ने की खुशहाली की कामना

टोंक( प्रिया गौत्तम)

नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार ‘‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के‘‘ कार्यक्रम के तहत बुधवार 10 जून को टोंक जिले के मंदिरों में विशेष आयोजन हुए। इस दौरान जिला मुख्यालय स्थित मंशापूर्ण भूतेश्वर महादेव मन्दिर सहित जिले के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर अतिथियों ने देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इन कार्यक्रमों में आमजन की उत्साहपूर्वक सहभागिता रही। इस दौरान अतिथियों ने पूजा-अर्चना करते हुए आमजन के उत्तम स्वास्थ्य और लोक मंगल की कामना की। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता सहित अन्य अतिथियों ने पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लिए सभी की सकारात्मक भागीदारी का आहृान किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना और आरती सम्पन्न करवाई गई। इस अवसर पर एडीएम विनोद कुमार मीना, उपखंड अधिकारी रामअवतार मीना, नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट, एसीइओ ललित कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य नरेश बंसल, विष्णु गुप्ता, अंजली गुप्ता, विनायक जैन, ओम प्रकाश गुप्ता, पूर्व प्रधान खेमराज मीना समेत अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button