भरतपुर।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जयपुर प्रांत का प्रांत अभ्यास वर्ग जो 5 से 8 जून तक अलवर में सम्पन्न हुआ जिसमे संगठन विस्तार को लेकर डॉ जिनेश जैन जी द्वारा नई घोषणाए की गई जिसमे प्रिया चौधरी को भरतपुर जिला की जिला छात्रा प्रमुख का दायित्व दिया गया। प्रिया चौधरी पूर्व में भी विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं वे ब्रिज विश्वविद्यालय की इकाई उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं संगठन के लिए उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों एवं छात्र हितों में किए गए संघर्ष को देख कर उन्हें ये महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी गई उनके नवीन दायित्व की घोषणा के बाद छात्राओं एवं छात्रो में खुशी की लहर नजर आई सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई ज्ञापित कर मिठाई बाटी एवं भव्य स्वागत किया गया।





