40 खबरें फटाफटटोंकराजस्थान

बनेठा पुलिस ने पकड़ी अवैध बजरी से भरी 2 ट्रैक्टर-ट्रोली, 2 केस दर्ज, SP के निर्देश पर रात में की कार्रवाई, वाहन मालिक-चालक फरार

ब्यूरो चीफ प्रिया गौतम

टोंक। अवैध बजरी खन व परिवहन पर लगाम लगाने के लिए टोंक पुलिस ने फिर बड़ी कार्रवाई की। SP *रोशन मीना* के निर्देश पर बनेठा थाना पुलिस ने रविवार रात गश्त के दौरान अवैध बजरी से भरे 2 ट्रैक्टर-ट्रोली जब्त किए।

एएसपी रतनलाल भार्गव व सीओ उनियारा अशोक कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी हीरालाल के नेतृत्व में टीम ने इलाके में दबिश दी। पुलिस ने मौके से दो ट्रैक्टर मय ट्रोली को जब्त किया।

थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में थाना बनेठा पर 2 अलग-अलग प्रकरण 108/2026 व 109/2026 धारा 303(2) BNS व 4/21 MMDR एक्ट में दर्ज किए गए हैं। वाहन मालिक व चालक मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।

टीम में शामिल: सउनि अचल सिंह, हैड कांस्टेबल दयाराम, कांस्टेबल कुलदीप, मोहम्मद फैज, चेतन कुमार, गौरीशंकर, परसराम।

पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button