पत्रकार की आजिविका पर बुलडोजर प्रकरण को लेकर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को सौंपा ज्ञापन
जांच में राज्य सरकार द्वारा बरती जा रही शिथिलता से पत्रकारों में बढ़ रहा है रोष

जयपुर/राजसमंद।आईएफडब्ल्यूजे की जिला इकाई द्वारा संगठन की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेशचंद्र भाट के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा को आज वंदे गंगा अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान उन्हें जैसलमेर में पत्रकार की आजिविका पर बुलडोजर चलाने व राज्य सरकार द्वारा जांच में बरती जा रही शिथिलता को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
पत्रकारों ने उपमुख्यमंत्री बैरवा को प्रकरण की गंभीरता से अवगत कराते हुए कहा कि यदि राज्य सरकार का यही रुख बना रहा तो जून माह के प्रथम सप्ताह में आबू बैठक के पश्चात संगठन को पुनः राजधानी जयपुर में एकत्रित होकर धरना-प्रदर्शन करने पर विवश होना पड़ेगा।
उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेम चन्द बैरवा ने गंभीरता से पूरी बात सुनते हुए कहा कि उन्हें इस प्रकरण की पूरी जानकारी है साथ ही यह उनके यह कहने पर कि कलेक्टर का तो जैसलमेर से तबादला कर ही दिया गया है…।
जिस पर कार्यसमिति सदस्य भाट ने कहा गया कि तबादला इस प्रकरण का समाधान नहीं है, वह तो प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा था ।
समाधान तो हैं वरिष्ठ पत्रकार की आजीविका की पुनर्स्थापना
जिसकी व्यवस्था राज्य सरकार जांच के पश्चात शीघ्र अतिशीघ्र करवाएं।
इस पर उन्होंने विषय को मुख्यमंत्री महोदय के संज्ञान में ले जाने की बात कही।
साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि पत्रकारों के असंतोष को लेकर राज्य सरकार भी पूर्ण रूप से गंभीर है।
ज्ञापन सौंपते समय संगठन की राजसमंद इकाई से जुड़े बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे ।



