ब्रेकिंग न्यूज़भरतपुरराजस्थानविद्यार्थीशैक्षिक

महाराजा सूरजमल संगठन द्वारा छात्र-छात्रा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित; मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित

भरतपुर। शहर की ऐतिहासिक सोनार हवेली में 'महाराजा सूरजमल संगठन भारत' की ओर से छात्र-छात्रा प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा ही समाज एवं राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव हैं। इस तरह के सम्मान समारोह युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार करते हैं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने तथा देश का नाम रोशन करने की नई प्रेरणा प्रदान करते हैं। भरतपुर सांसद संजना जाटव और किसान नेता नैम सिंह फौजदार रहे मौजूद समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रख्यात किसान नेता नैम सिंह फौजदार मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं की पीठ थपथपाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके भरतपुर सांसद संजना जाटव, किसान नेता नेम सिंह फौजदार, राष्ट्रीय अध्यक्ष जवाहर सिंह बेनीवाल, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता फौजदार, संस्था अध्यक्ष मनोज कुमार इंदौलिया, राष्ट्रीय महामंत्री यशपाल सोलंकी,भगत सिंह सूरौता, कप्तान सिंह, अन्य जिलों व राज्यों से आए संगठन के पदाधिकारीगण और महिला टीम और मेधावी छात्र छात्राएं और उनके परिजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button