40 खबरें फटाफटभरतपुरराजस्थानरूपबास

ग्राम खानुआ की रामलीला में ताड़का वध लीला का हुआ भव्य मंचन, श्रीराम ने किया राक्षसों का संहार

ब्यूरो चीफ लखमी चन्द बंशीवाल

खानुआ (भरतपुर)। ग्राम खानुआ में आयोजित रामलीला में कल ताड़का वध लीला का भव्य मंचन किया गया। इस दौरान प्रभु श्रीराम द्वारा ताड़का, मारीच एवं सुबाहु के साथ किए गए भीषण युद्ध का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रामलीला के डायरेक्टर बृजलाल सक्सेना ने बताया कि आगामी दिनों में सीता स्वयंवर, लक्ष्मण-परशुराम संवाद एवं वनवास की लीला का मंचन किया जाएगा। रामलीला में विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाने वाले कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से मंचन को जीवंत बना दिया।

इन कलाकारों ने निभाई प्रमुख भूमिकाएं

रामलीला में दशरथ की भूमिका बबलू सेन, वशिष्ठ की भूमिका रामावतार सक्सेना, श्रीराम की भूमिका रोहित योगी, लक्ष्मण की भूमिका विवेक गुप्ता तथा रावण की भूमिका शशिकांत ने निभाई। वहीं ताड़का, सुबाहु एवं मारीच के पात्रों का अभिनय मन्नू, हरिश्चंद्र महाराज एवं पप्पू प्रजापति द्वारा प्रस्तुत किया गया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर कैलाश सतीजा, राहुल आनंद, दिया योगी, राकेश प्रजापति, सुभाष, महेश, राजेंद्र प्रजापति, डाँटी, वीरेंद्र शर्मा, पूरण कुशवाह, लाल सिंह कुशवाह, डालचंद, निशांत, करतार सहित अन्य कलाकार एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। रामलीला के मंचन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button